फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: वाराणसी में रक्तदान के लिए महिलाओं और युवाओ में दिखा जोश, 80 लोग बने महादानी

Thu, 07 Apr 2022 04:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला फाउंडेशन और रक्त मित्र परिवार फाउंडेशन की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर बरेका अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बरेका अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन और रक्त मित्र परिवार फाउंडेशन की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर बरेका अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं व पुरुषों के साथ ही युवाओं में भी रक्तदान का जोश दिखा। शिविर में कुल 80 लोगों ने रक्तदान किया जिसके जरिये 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

विज्ञापन


रक्तदाताओं को तुलसी का पौधा व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें 135 लोगों ने आंखों की जांच कराई। बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेश कुमार ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि रक्तदान करके जहां हम किसी परिवार की मदद करते हैं वहीं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

रक्तदान करने से दिल की बीमारी नहीं होती है। शिविर में रक्त मित्र परिवार के राकेश प्रसाद ने कहा इस शिविर का मकसद है कि जरूरतमंद को रक्त मिले और लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जा सके। 

यह भी जानना है जरूरी

  • 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 
  • रक्तदान से एक दिन पहले रात में पूरी नींद का होना आवश्यक है। 
  • रक्तदान करने का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। 
  • हर स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें