फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईटीआई करौंदी में 3.54 करोड़ से बनेगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग विषयों के लैब बनेंगे, अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी
विज्ञापन

आईआईटी करौंदी में 3.54 करोड़ की लागत से कार्यशाला बनाई जाएगी। इसमें अलग-अलग विषयों के अत्याधुनिक लैब बनाए जाएंगे। लैब में कई तरह की आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। छात्रों को न केवल इन मशीनों के बारे में जानने का मौका मिलेगा बल्कि इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 27 जून को सरकार ने इसको लेकर बजट जारी किया है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की ओर से करार किया गया है। लैब का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसे नवंबर तक पूरा करने का आदेश दिया गया है।
आईटीआई में अत्याधुनिक कोर्सों का प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ करार किया है। कार्यशाला बनाने और मशीनें लगाने का काम सरकार की ओर से कराया जाएगा। प्रशिक्षण देने का काम टाटा टेक्नालॉजी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
आईटीआई करौंदी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने बताया कि मशीनों पर प्रशिक्षण के बाद युवाओं को कार्यक्षेत्र में परेशानी नहीं होगी। प्रशिक्षण के बाद टाटा युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत पांच नए कोर्स भी चलाए जाएंगे। नवंबर से प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है। हालांकि अभी काम शुरू नहीं हो सका है। पहले चरण में 50 लाख का बजट जारी हुआ था। दूसरे चरण में तीन करोड़ 54 लाख 65 हजार बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें