जिला ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में हुई। इसमें जिले के खेल संघों के सचिव और अध्यक्षों ने गत वर्ष हुए मुकाबले और आगामी मुकाबलो पर विचार विमर्श किया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ शम्स तबरेज शंपू ने खिलाड़ियों को चोट से बचाव और रिहैब विषयक कार्यशाला कराने का अश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी खेल संघ खिलाड़ियों का पंजीकरण करा लें। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राय ने पिछले वाराणसी ओलम्पिक खेलों के सफल आयोजन व उत्पन्न समस्याओं पर सदस्यों को अवगत कराया। स्वागत कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने किया। संचालन गोपालजी सेठ और धन्यवाद उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने दिया।