फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार्यशाला में समाचार पत्रों की समाज में भूमिका पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन समाचार पत्रों की समाज में भूमिका पर चर्चा हुई। इसके अलावा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वयंसेवकों को योग भी कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में तीसरे दिन की शुरुआत लक्ष्य व सामूहिक गीत गायन से की। सुबह के सत्र में सखी फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष स्वप्ना कपूर, संस्थापक सुनीता भार्गव तथा सचिव पूजा श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को मासिक धर्म से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने मासिक धर्म को प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। भारतीय समाचार पत्र दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने समाचार पत्रों के महत्व, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक जागरूकता पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें