चार प्रमुख ट्रेड के लिए मांगे जा रहे आवेदन, रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर कर सकते है आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। भारत और इस्राइल के बीच समझौते के तहत जिले के 164 श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं। चार प्रमुख ट्रेड फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाइल और प्लास्टरिंग के लिए संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण शुरू हो गया है। चुने गए श्रमिकों को 1,37,000 रुपये मासिक वेतन पर, 2 साल के लिए इजराइल भेजा जाएगा।
सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि एनएसडीसी क्रियान्वयन संस्था है। पीआईबीए के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को इस्राइल भेजने की प्रक्रिया होनी है। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि श्रमिकों के अंग्रेजी ज्ञान का मूल्यांकन आईटीआई करौंदी में किया जाएगा। प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया श्रमिकों को इजराइल भेजने के लिए पहला कदम होगा। सफल होने वाले श्रमिकों को आरपीएल के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस्राइल की संस्था पीआईबीए की तरफ से व्यावसायिक कौशल परीक्षण दिया जाएगा।