यूपी ताइक्वांडो की ओर से प्रदेशकि प्रतियोगिता कानपुर में खेली गई। प्रतियोगिता में वाराणसी के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच अमन कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें डुओ स्पोर्ट एकेडमी के खिलाड़ी जूनियर वर्ग के 42 किलो भार के वर्ग में सुहानी पटेल ने पांच फाइट में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा कैडेट वर्ग के अंडर 41 किलो भार वर्ग में सनी जेटली ने कांस्य जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अरशद रजा, सौरभ जयसवाल, सुल्तान खान, उमेश केशरी ने बधाई दी। संवाद