फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा तट पर नारी शक्ति का सम्मान, काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने मनाया महिला दिवस

विज्ञापन
काशी प्रबुद्ध मंच की महिलाएं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में काशी प्रबुद्ध महिला मंच की ओर से गंगा तट स्थित होटल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मंच से जुड़ीं महिलाओं को उनके योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अंजली अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वभाव से सशक्त हैं और जब वे अपनी ऊर्जा, सेवा भावना और सामाजिक दायित्व के साथ आगे बढ़ती हैं तो समाज में नई दिशा देती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजिका रेनू कैला के काव्य पाठ से हुई। इसके बाद अंजलि अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने गीत प्रस्तुत कर समारोह में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर शोभा कपूर, ममता तिवारी, छवि अग्रवाल, चंद्रा शर्मा, नूतन रीता अग्रवाल, ममता जयसवाल, नीतू सिंह, पूनम, अनिमा मिश्रा, गीता, रीता कश्यप, संगीता अग्रवाल, ममता पाड़िया, रिचा भार्गव, छवि और वंदना श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें