अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नमामि गंगे ने विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भारत मां की आरती उतारी और महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व, सुखद समन्वय और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। विकसित भारत के निर्माण के लिए देश की महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। इस मौके पर पूजा मौर्या, बेबी तिवारी, शालिनी दीक्षित, राधा शर्मा, सूर्यांशु शुक्ला आदि रहे।