सारंगनाथ में दर्शन करने पहुंचीं मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा की सदस्य महिलाएं। स्रोत स्वय
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की महिलाओं ने श्रावण मास के पहले दिन सारनाथ स्थित प्रसिद्ध सारंगनाथ महादेव मंदिर में भगवान महादेव का दर्शन और पूजन किया।इसके बाद शाखा की उपाध्यक्ष शोभा सिंघी के आवास पर मनोरंजक गेम शो और हाऊजी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर शाखा अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, चंदन खेमका, मधु केजरीवाल, सुगंधा केजरीवाल, समता डिडवानिया आदि रहीं।