फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र पर गोमती जोन में सोमवार को मिशन शक्ति 6.0 अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के बारे में बताया। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर और आयुष्मान योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें