वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के डिहवा रविदास मंदिर के पास रंजिश में मनबढ़ों ने गीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी। रविवार की घटना के बाबत पीड़िता गीता देवी ने आठ नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता गीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन रविदास मंदिर के पास है। आरोप है कि पड़ोसी लालता प्रसाद, पत्नी परमशिला, बेटा संतोष समेत मनीष, अनुरोध, शंशाक, एकाश, अनिश और अज्ञात ने घर में घुसकर महिलाओं समेत परिजनों की पिटाई की। घटना से तीन दिन पहले आरोपियों ने बिजली के खंभे से कनेक्शन कटवा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि विवाद को लेकर हमला किया गया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो