फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा, कलश पूजन से शुरू हुई कथा

विज्ञापन
दुर्गा कुंड से निकाली गई श्रीमद् भागवत कथा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पांच दिवसीय श्रीशिवमहापुराण कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा दयाल टावर होते हुए आनंद पार्क स्थित कथास्थल पर पहुंची। रथ पर कथा व्यास और यजमान सिर पर पोथी लेकर चल रहे थे। कथास्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत कलश पूजन हुआ। इसके बाद शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रवक्ता पं. शिवम शुक्ला ने कहा कि कलियुग में पापों का नाश करने के लिए यह कथा सबसे उत्तम साधन है। मोक्ष प्रदान करने के लिए भी यह कथा महत्वपूर्ण है। इसके श्रवण और पठन से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थ मिलते हैं। जहां शिव महापुराण की कथा होती है, वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन कौशल्या देवी और अनीता विनोद सुनेजा ने किया। कथा श्रवण करने गीता प्रेस के कृष्ण कुमार खेमका, सतपाल, राज, राजीव कटारिया, राकेश कालरा, वंश कुमार आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें