लोहता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से स्थानीय
- फोटो : samvad
रोहनिया ब्लाक संसाधन केंद्र केशरीपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, राम पूजन पटेल, सनत कुमार सिंह ने सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर की अनुराधा सिंह, कंपोजिट विद्यालय मोहनसराय की ज्योत्सना सिंह, प्राथमिक विद्यालय पयागपुर की निधि राय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विठ्ठलपुर की रीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय धानापुर की आंचल पटेल और प्राथमिक विद्यालय दीनदासपुर की पिंकी कुमारी रहीं। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय मोहनसराय की प्रधानाध्यापिका स्नेह प्रभा तिवारी, सहायक अध्यापिका पूजा सिंह, सहायक अध्यापिका ज्योत्सना सिंह मौजूद रही।