फोटो-
वाराणसी। महिला मंडल की ओर से श्रावणी तीज मेला शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में लगा। सैकड़ों महिलाओं ने अपने हुनर, स्वरोजगार और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 70 से अधिक स्टॉल लगाई थीं। हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा, खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और लोक कला से जुड़ी वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। महिला मंडल काशी की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, मंत्री पूनम अग्रवाल आदि ने 50 सालों से लग रहे श्रावणी तीज मेले का शुभारंभ किया। बनारस के अलावा कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद और जयपुर के हस्तशिल्पियों के स्टाॅल लगे थे। महिलाओं ने तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन से जुड़ी चीजों की खूब खरीदारी की। मेले में प्लास्टिक प्रतिबंधित रहा। प्रेमा अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, मालिनी चौधरी, श्वेता शाह का सहयोग रहा। संवाद