फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं ने सुनाईं कविताएं, होली भी खेली

विज्ञापन
वाराणासी। संस्थान बरेका व काशी काव्य संगम के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस
विज्ञापन
बरेका और काशी काव्य संगम के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान पुस्तकालय में कवयित्री सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ मुक्ता ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान व काशी का संगम द्वारा हम महिलाओं को जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम महिलाएं उनको साधुवाद देती हैं। हम लोगों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शास्त्रों में भी वर्णित है जहां नारी का सम्मान होता है वहां सुख समृद्धि आती है। इस दौरान कवयित्री साधना शाही, करुणा सिंह, डा. नसीमा निशा, अनु मिश्रा, उषा पांडेय, प्रो. इशरत जहां, मीनू अग्रवाल, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ मुक्ता, रंजना झा, डॉ. मंजरी पांडे, जयप्रकाश मिश्रा धानापुरी, अखलाक खान भारतीय, आलोक सिंह बेताब इत्यादि न कविताओं का पाठ किया। संचालन डॉ. नसीमा निशा व ऋतु दीक्षित ने किया। संस्थान के सचिव आलोक कुमार सिंह ने स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव आनंद राय ने किया। संयोजक अरविंद तिवारी, रवींद्र यादव, अखिलेश कुमार, अखिलेश राय और रमेश चंद्र जैसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें