स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में दलित महिला परिषद ने लमही के मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार पर प्रदर्शन किया। खुशी रमन के नेतृत्व में महिलाओं ने आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि बड़बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हिंदू धर्म को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने समाज सुधारक एवं विचारक इंद्रेश कुमार पर 10 लाख हिंदू बेटियों का विवाह मुसलमानों के घर करवाने का आरोप लगवाया है। इंद्रेश कुमार ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बात को झूठा करार दिया। महिलाएं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे 10 हजार लोगों के नाम पूछ रही हैं, जिनकी शादी कराई गई है। मुस्लिम महिला फांडेशन की डॉ. नजमा परवीन, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्चना सिंह ने परिषद का समर्थन किया। प्रदर्शन में उजाला, लक्ष्मीना, धनेसरा, चिंता, दुलरा, मीरा, पूनम, सुनीता आदि शामिल रहीं।