फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मारपीट के मामले में महिलाओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। क्षेत्र के मुर्दहां चौकी के धरमलपुर गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। बार-बार हो रही घटनाओं से आहत पीड़िता और उसके परिजन सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहां से गुजर रहे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिलाओं से मामले को जाना, साथ ही पुलिस कार्यालय बुलाकर प्रकरण को सुना। पुलिस आयुक्त ने चोलापुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा। धरमलपुर गांव निवासी संजू देवी पत्नी राजेश यादव का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी धनंजय यादव उर्फ पिंटू, सूर्यबली यादव, प्रियांशु यादव, विकास यादव समेत अन्य विवाद और मारपीट पर उतर आते हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि धनंजय यादव उर्फ पिंटू ने उनके साथ मारपीट की थी। पीड़िता का कहना है कि मुकदमे में सुलह का दबाव बनाते हुए उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें