अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्र
अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से मंगलवार को दीपोत्सव का आयोजन हुआ। शुरुआत ऊषा गुप्ता की गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया और दीप जलाकर उत्सव मनाया। महासम्मेलन की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को ज्योति पर्व और अक्षय नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। शालिनी, गीता और नीलू ने मनोरंजक खेल कराए। डॉ. निमिषा, ज्योति, आरती, गरिमा, सुप्रीता और रागिनी ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। संचालन सुशीला जायसवाल ने किया। इंदु अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।