फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि से महिला किसान भी हो रहीं सशक्त : अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के वितरण का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इससे कृषि क्षेत्र में स्थायित्व एवं आत्मनिर्भरता आए रही है। इससे महिला किसान भी सशक्त हो रही हैं। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और परंपरागत कृषि विकास योजनाएं किसानों को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रही है। विधायक डॉ. सुनील पटेल, संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में भी किसानों ने सीधा प्रसारण देखा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें