फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं ने सजाई माता की चौकी, डांडिया व गरबा से की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुरिमा सत्संग समिति की ओर से चंदुआ छित्तुपूर स्थित एकता पार्क में माता की चौकी और डांडिया का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित कर डांडिया के साथ धमाल मचाया। वहीं, यूथ क्लब सोसाइटी की महिलाओं ने मकबूल आलम रोड स्थित एक होटल में डांडिया उत्सव मनाया। माता का पूजन कर भोग लगाईं। इसके बाद डांडिया से मां की आराधना की। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच मां की आरती की। उन्होंने डांडिया से माता को खूब रिझाया। इस दौरान सभी को उपहार दिया गया। स्वागत समिति की कई समिति की अध्यक्ष माधुरी तिवारी ने किया। इस मौके पर शिल्पी श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, सुनिता श्रीवास्तव, पूनम ओझा आदि रहीं। यूथ क्लब सोसाइटी की डांडिया उत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर डीजे म्यूजिक पर डांडिया और गरबा का लुत्फ उठाया। इसमें सोनी जायसवाल, अंकिता, रेखा, परी, रुबी, नीति, श्रेष्ठा मिश्रा आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें