फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला का ऑटो में छूटा पर्स, पर्यटक पुलिस ने खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ भ्रमण के दौरान महिला पर्यटक का पर्स ऑटो में छूट गया। सोमवार को पर्यटन थाने की पुलिस ने एक घंटे के अंदर महिला का पर्स खोज निकाला और सौंपा।गाजीपुर के सुहबल थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना निवासी अखिलेश चौहान की पत्नी रिंकू कुमारी परिवार के साथ सारनाथ भ्रमण पर पहुंची। कैंट स्टेशन से ऑटो में बैठकर जब सारनाथ पहुंची तो इनका बैग ऑटो में ही छूट गया। परेशान महिला पर्यटक ने इसकी सूचना सारनाथ स्थित पर्यटक थाने में दी। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने सीसी कैमरे के माध्यम से ऑटो की पहचान की और ऑटो चालक को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ बैग बरामद किया। महिला पर्यटक ने बताया कि बैग में एक चांदी की मूर्ति, कुछ पैसे थे। सभी सामान सलामत मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें