फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पैर छूने के बहाने महिला की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही इंदूबाला पांडेय टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। पैर छूने के बहाने ध्यान भटकाकर ऑटो में बैठी चार महिलाओं ने गले से 12 ग्राम सोने के आभूषण काट लिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट में गई है। इंद्रपुर खोरी कॉलोनी निवासी कृष्णदत्त पांडेय के अनुसार, पत्नी इंदूबाला पांडेय बुधवार शाम कैंटोनमेंट बोर्ड इंटर कॉलेज से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। भोजूबीर चेतमणी अपार्टमेंट के पास ऑटो में पहले से चार महिलाएं और दो बच्चियां सवार थीं। ऑटो जब शिवपुर गार्डेनिया अपार्टमेंट के पास पहुंचे तो उनमें से एक महिला ने इंदूबाला के पैर छुए। इसी दौरान उनका ध्यान भटकाया और गले में पहनी सोने की चेन व पेंडेंट काटकर चोरी कर लिया। पीड़िता जब शिवपुर के पास ऑटो से उतरीं तो उन्हें गले से चेन गायब होने का अहसास हुआ। तब तक आरोपी महिलाएं मौके से भाग चुकी थीं। वारदात भोजूबीर से शिवपुर नॉर्मल स्कूल के बीच हुई। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें