फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडियो कॉल से महिला को किया परेशान, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र निवासी महिला को व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील संदेश भेजने और देर रात वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, चांदमारी निवासी महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से 18 से 20 जून 2026 के बीच लगातार अश्लील और अभद्र संदेश भेजे गए। विरोध के बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अश्लील मैसेज भेजने के बाद आरोपी उसी नंबर से देर रात बार-बार वीडियो कॉल कर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें