फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़, चिकित्सकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। आशापुर के दीर्घायु अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जौनपुर की छतईन कला निवासी अंशु सिंह (36) के पित्ताशय में पथरी थी। पति ऋषि सिंह ने पुलिस को बताया कि अंशु को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में ऑपरेशन के दौरान ही अंशु सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर भाग गए। अस्पताल प्रबंधक राजेश जायसवाल ने बताया कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान अंशु सिंह को दिल का दौरा पड़ा। वेंटिलेटर लगाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी वहां से चले गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजनों ने गहन चिकित्सा इकाई और अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वाई सिंह और डॉक्टर एसके जायसवाल की देखरेख में होना था। शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ पैनल टीम मौत के कारण की जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें