फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के तालर गांव में सोमवार की रात सबमर्सिबल के पैनल में हाई वोल्ट करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तालर गांव में सोमवार की रात गांव में लगे हुए ट्रांसफाॅर्मर में अचानक हाईवोल्ट करंट प्रवाहित होने लगा। इससे ट्रांसफाॅर्मर से धुआं निकलने लगा। ट्रांसफाॅर्मर से धुआं निकलते देख गांव निवासी मंजू देवी (38) पत्नी गुलाब चंद्र मौर्य घर में चल रहे सबमर्सिबल को बंद करने के लिए गईं। इस दौरान पैनल पर हाथ लगाते ही हाई वोल्ट करंट की चपेट में आने से वे झुलस गईं। जब तक परिजन उनके पास पहुंचते, उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर मंगलवार को सुबह पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रांसफाॅर्मर में हाई वोल्ट करंट आने से तालर गांव निवासी लोचन का बिजली का केबल जल गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हाई वोल्ट करंट की चपेट में आने से तालर गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें