फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला व्यापार मंडल की मदद से 50 महिलाओं को मिला रोेेेजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला व्यापार मंडल ने 50 महिलाओं और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया है। तीज के दिन महिलाओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर मेहंदी के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोदौलिया, मलदहिया, सिगरा, और चौक जैसे व्यस्त इलाकों में कुल 10 स्टॉल लगाए गए। जहां महिलाएं और युवतियां मेहंदी लगवाने पहुंचीं। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने इस मौके पर कहा कि उनका लक्ष्य महिलाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आत्मनिर्भरता के बल पर हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें