फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रबंध समिति के टकराव के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में दो प्रबंध तंत्र के आपसी टकराव के कारण परिसर में भ्रम की स्थितियां बनी हुई हैं। छात्रों को कॉलेज का भविष्य खतरे में नजर आने लगा है। सोमवार को छात्र संघर्ष समिति ने गरिमामयी इतिहास को बनाए रखने और प्रबंध तंत्र के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। छात्रों ने कहा कि आपसी महत्वकांक्षाओं के कारण समितियों के टकराहट से कॉलेज की गरिमा गिरती जा रही है। आवश्यक कार्य तक नहीं हो पा रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। परिसर में साफ-सफाई, निर्माण कार्य रुके हुए हैं। समस्या दूर करने के लिए प्राचार्य को प्रार्थना पत्र देते हैं तो वह स्वयं को असमर्थ बताते हैं। वह सचिव एसके सिंह को अवगत कराने की बात करते हैं। जानकारी मिलती है कि आनंद विजय सिंह सचिव बनाए गए हैं। छात्र विवेकानंद ने कहा कि आपसी लाभ के लिए दोनों प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में तनाव के कारण पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ता है। समिति के पदाधिकारियों के इस कृत्य से छात्र बहुत ही दुखी एवं परेशान हैं। ऐसे में छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्य द्वार पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया है। इस दौरान शिवम सिंह बाबू, अमन सिंह, सचिन सिंह, प्रवीण राय, शोभित, विकास, मंटू, विकास कुमार ठाकुर, वीरेंद्र प्रताप रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें