फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेलकूद : 1264 प्रतिभागियों में 172 विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह और संदीप सिंह मिंटू रहे। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव की ओर से किया जा रहा है। प्रबंधक अजय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खेलों में 1264 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 172 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। पांच आयु वर्गों में 100 मीटर रेस अंडर-11 में महगांव, 11 से 14 वर्ष में हरदत्तपुर, 14 से 18 में रामसिंहपुर, 400 मीटर में अंडर-11 में महगांव, 14 में हरदत्तपुर, 18 में रामसिंहपुर और 40 वर्ष से अधिक में प्रतापपुर, वॉलीबॉल में बसंतपुर प्रयागपुर, बैडमिंटन में बसंतपुर, चिनअप में कचनार बेनीपुर खेवली भवानीपुर, लंबी कूद में कुरौना कचनार, योगासन में हरदत्तपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंद्रमणि पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार सिंह, राजदेव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें