दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली टोला स्थित पूजा पंडाल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मिलनी (वीडीएस) की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। धुनुची नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। शिशु वर्ग में अरिजीत चक्रवर्ती और दिआन बोस को विजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग में देवजानी विश्वास ने बाजी मारी। वहीं, बालक वर्ग में देवाग्र विश्वास को विजेता चुना गया। विशेष पुरस्कार अभिनव मुखर्जी को दिया गया। अंकिता भट्टाचार्या ने भी विशेष प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विजया सम्मेलन अनुष्ठान भी हुआ। इसमें पूजा से जुड़े आयोजनों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।