अशोका में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
- फोटो : Samvad
अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में चल रहे प्रदेश स्तरीय छः दिवसीय टेक्नो-कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेस्ट अभ्युदय 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिस्पर्धा में अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के चेयरमैन इंजी. अंकित मौर्या ने कहा कि फेस्ट में खेल, तकनीकी, साहित्यिक, ललित कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कई श्रेणियां रहीं। अशोका के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या ने बताया कि स्पोर्ट्स फेस्ट में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेते हैं। इस वर्ष फेस्ट के दौरान छह दिनों में कुल 120 प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम होंगे। वहीं, सोमवार और मंगलवार को हुए स्पोर्ट्स इवेंट में दौड़, रिले दौड़, ऊंची कूद, भाला फेक, डिस्कस थ्रो, वॉलीबाॅल, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विजयी खिलाड़ियों और टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रबंध निदेशक अनुभव मौर्या, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. पल्लवी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डीन अकादमिक प्रो. एसके शर्मा ने दिया। इस दौरान डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन सीएसई डॉ. एलएस मौर्या, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर इजी. एसएस कुशवाहा, कुलसचिव इजी. असीम देव मौजूद रहे। संवाद