फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कायाकल्प’ को रफ्तार देने के लिए नये प्रधानों को करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के जरिये परिषदीय स्कूलों को संवारने की मुहिम एक बार फिर शुरू कर रहा है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रेरित कर अभियान के तहत अधूरे कामों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लिया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इसके लिए आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प को रफ्तार देने के लिए ब्लॉक स्तर पर गूगल मीट और जूम के जरिये ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर प्रधानों को कायाकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें