वाराणसी। कोरोना संकट के बीच अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 15 जून तक का इंतजार करना होगा। 15 जून के बाद ही डीएल की तारीखें दी जाएंगी। 17 मई से 29 मई तक डीएल बनवाने का टाइम स्लॉट रद कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख परिवहन विभाग ने 23 अप्रैल से 1 मई तक आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। आदेश में कहा गया था कि 15 मई के बाद टाइम स्लॉट को री-शिड्यूल किया जाएगा। बता दें कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में डीएल का टाइम स्लॉट तीसरी बार रद हुआ है। संभागीय निरीक्षक सिद्धू कुमार ने बताया कि शासन ने 15 जून के बाद टाइम स्लॉट देने का आदेश जारी किया है। ब्यूरो