बीएचयू के हैदराबाद काॅलोनी में एक पेड़ मां अभियान में बीएचयू के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने वरिष
बीएचयू के हैदराबाद काॅलोनी में जहां चार दिन पहले कचरे का ढेर हुआ करता था, वहां 25 किस्मों के 291 पौधे रोपे गए। बीएचयू के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव उद्यानिकी विभाग के एक पेड़ मां के नाम के इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बचपन से बताया गया है कि पौधों में भी प्राण होते हैं और शाम के बाद ये सो जाते हैं। इसलिए इन्हें नहीं तोड़ना चाहिए। उद्यानिकी विभाग के आचार्य प्रभारी प्रो. सरफराज आलम ने बताया कि बीएचयू में पेड़ों की गिनती और प्रकाशन के बाद अब ये अभियान शुरू किया गया है, ताकि नए पौधे आने वाले समय में पेड़ बन सकें। डाॅ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में कहीं भी पौधरोपण की जरूरत होगी, उनकी पूरी टीम ये काम करेगी। उद्यानिकी सुपरवाइजर ओमशंकर ने बताया कि इस कैंपस में पौधे व पेड़ ऑक्सीजन पावर बैंक की अवधारणा पर आधारित हैं। उपग्रंथालयी डाॅ. संजीव सराफ ने भी अपने विचार रखे।