फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जब जलकर पर 10 फीसदी छूट तो गृहकर पर क्यों नहीं, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने की मांग

Thu, 15 Jun 2023 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने एक बार फिर से वाराणसी में गृहकर में छूट मामले को उठाया है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि जनहित में और निगमहित में प्रत्येक वर्ष गृहकर में दी जाने वाली 10 फीसदी छूट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। 
विज्ञापन
शतरुद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने एक बार फिर से वाराणसी में गृहकर में छूट के मामले को उठाया है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि जब जलकर पर 10 फीसदी छूट है तो गृहकर में छूट देने से क्या परेशानी है। जलकर वाराणसी नगर निगम का ही एक विभाग है तो यह परस्पर अंतर्विरोध क्यों है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ सहित अन्य नगर निगम गृहकर में छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन


शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मौजूदा दो महीनों में जलकर में 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। इस कारण मेरे जैसे अनेक करदाताओं (स्वकर)  ने जलकल का बिल अदा कर दिया है। इन्हीं दो माह में जलकल को करीब छह करोड़ रुपये कर के रूप में मिले हैं। बिल में नगर आयुक्त भी लिखा है। लेकिन अफसोस की बात है कि सामान्य कर यानि गृहकर में यह छूट रोक दी गई है।

मेरे जैसे लाखों करदाता गृहकर में 10 फीसदी छूट का इंतजार कर रहे हैं। हैरत की बात है कि लखनऊ नगर गिगम में गृहकर में छूट दी जा रही है लेकिन वाराणसी में नहीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक 'एटम बम' देना तो...चौंकिए नहीं यूपी के इस जिले में मिलती है ये मिठाई, द्वितीय विश्वयुद्ध से कनेक्शन

विज्ञापन

शतरुद्र प्रकाश ने आगे कहा कि इस बारे में मेयर अशोक तिवारी को पत्र भेजकर मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए जारी गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट देने की मांग की थी। कहा कि जनहित में और निगम हित में प्रत्येक वर्ष गृहकर में दी जाने वाली 10 फीसदी छूट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें