फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत:महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा वेस्ट फ्लावर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा ग्राम्य विकास समिति की ओर से बसनी में तैयार जिले का पहला वेस्ट फ्लावर रिसाइक्लिंग सेंटर का सीडीओ हिमांशु नागपाल ने उद्घाटन किया। सीडीओ ने कहा कि मंदिरों में अर्पित जिन फूलों को बाद में इधर-उधर फेंक दिया जाता है। नदियों और तालाबों में बहा दिया दिया जाता है, उन्हीं फूलों से सेंटर अगरबत्ती, धूप और अन्य उत्पाद बना रहा है। इस काम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है। कहा कि वह प्रयास करेंगे सरकार से मदद दिलवाए। इसके बाद उन्होंने फ्लावर कलेक्शन वैन का शुभारंभ किया। इस मौके पर वाराणसी मंडल के संयुक्त आयुक्त (उद्योग) उमेश कुमार सिंह, विकास खंड बड़ागांव की खंड विकास अधिकारी प्रतिभा चौरसिया व भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक लखनऊ के उप महाप्रबंधक नीरज भल्ला और सेंटर का संचालन करने वाले साईं इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें