कोतवाली के संसारपुर गांव निवासी प्रकाश यादव के इकलौते बेटे की हादसे में मौत की खबर से घर में मातम छा गया। बेटे की मन्नत पूरी करने ही वह चौकिया धाम गए थे। प्रकाश मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। एक माह पूर्व दादा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आए थे। तीन दिन पूर्व पत्नी ललिता पुत्र सत्या (3) को लेकर जंगला असनाव अपने मायके चली गई। लोगों ने बताया कि डेढ़ माह पहले सत्या को खसरा हो गया था। माता-पिता ने उसके ठीक होने की मन्नत मांगी थी। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए सोमवार को प्रकाश यादव अपने ससुराल जाकर पत्नी, पुत्र तथा अपनी साली निशा (16) पुत्री दशरथ को लेकर एक ही बाइक से चौकिया धाम जौनपुर दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।