फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महानगर कार्यालय गुलाबबाग में सोमवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की खुशहाली और उनके अधिकारों की रक्षा भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के कुशल नेतृत्व में किसान मोर्चा धरातल पर संगठनात्मक मजबूती के साथ किसानों के हितों के लिए हमेशा समर्पित रूप से खड़ा रहेगा। किसान मोर्चा के निवर्तमान (पूर्व) अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। संचालन जय विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन हीरा यादव ने किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, आत्मा विश्वेश्वर, प्रमील पाण्डेय, अमित खरे, अखिलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें