फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग : काशी की बेटी पूर्णिमा को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान में हो रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गाय घाट की पूर्णिमा पांडेय ने स्वर्ण पदक जीतकर 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम का टिकट हासिल कर लिया है। उन्होंने 86 प्लस भार वर्ग में कुल 229 किलो उठाकर जीत का स्वाद चखा। पूर्णिमा की यह पहली स्वर्णिम जीत है। इससे पहले दो बार कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य जीत चुकी हैं। पूर्णिमा ने बताया कि सीनियर वर्ग में उनका यह पहला स्वर्ण पदक है। इधर, काशी में पूर्णिमा की स्वर्णिम जीत के बाद खुशी का महौल है। जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि तीन साल बाद बनारस के खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम के लिए टिकट पक्का हुआ है। इससे पहले 2018 में स्वाती सिंह, पूनम यादव कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें