फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11वां हथकरघा दिवस पर बुनकरों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हैंडलूम विभाग के ओर से हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में जिले के 7000 बुनकरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं बुनकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बुनकरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके उत्पादों में विभिन्नता लाने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके अलावा अधिकारियों ने बुनकरों से उनकी समस्या पूछकर उसके समाधान के विकल्प भी बताए। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त मोहन शर्मा ने बुनकरों को उद्योग संबंधित जानकारी दी। बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचा सकते हैं। गोष्ठी में हैंडलूम विभाग केे सहायक आयुक्त अरूण कुमार कुरील ने बुनकरों को केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बुनकरों को आश्वासन दिया कि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो विभाग को बताएं, उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। बुनकर सहकारी समिति के निदेशक नूरूल हसन ने समितियों के क्रियाकलाप पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक बनारसी प्रसाद ने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वस्त्र निरीक्षक निशीथ गौड ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें