फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुनकरों ने लगाया आरोप, सीएम को भेजा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बुनकर महासभा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एएसडीएम शिशिर सिंह से मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में सौंपा।फ्लैट रेल पर बिजली देने की मांग की। इदरीश अंसारी ने कहा कि पहले बिजली वसूली प्रति यूनिट की गई। बुनकर अभी बिजली बिल की बढ़ोत्तरी के दबाव से उबर ही नहीं पाए कि दो माह से अधिक का बकाया होने पर बिजली काट दी जा रही है। आरोप है कि एक माह का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जा रहा है और उसे जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस दौरान रहमतुल्लाह, मुस्ताक, जुनैद, अब्दुल सलाम, जमील, जमाल अशरफ आदि मौजूद रहे। वहीं, इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य अभियंता अनूप वर्मा ने कहा कि अगर कनेक्शन जोड़ने के एवज में कोई डिमांड की जा रही है तो गलत है। इसकी शिकायत उपभोक्ता बिजली निगम से कर सकते हैं। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें