फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौसम <bha>--</bha> पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा कमजोर, 2-4 डिग्री चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा के कमजोर होने के चलते जिले में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 2 से 4 डिग्री तक चढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों के दौरान घने कोहरे की भी उम्मीद है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा भी 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार तापमान में तीन दिन बढ़ोतरी के बाद पारा के नीचे आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें