फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: गर्मी से त्राहिमाम, दिन में चैन न रात में आराम, अभी और चढ़ेगा पारा, राहत कब?

Sat, 10 Jun 2023 10:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अब धूप और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में कम नमी की वजह से बेचैनी हुई।
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गर्मी से त्राहिमाम की स्थिति है। सुबह सात बजे से ही गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते-होते यह हवाएं आग का गोला बनकर बरस रही हैं। चेहरे झुलस रहे हैं। हर घर में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


गर्मी का आलम यह था कि दोपहर 12 बजे से ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था। वातावरण में कम नमी की वजह से बेचैनी हुई। रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। जिनके घरों में एसी है, वह तो चैन की नींद सो रहे हैं बाकी लोग गर्मी में रतजगा करने को मजबूर हैं। गर्मी से बचने के सभी उपाय फेल हैं।

48 घंटे बाद हल्की बारिश की संभावना 

वाराणसी जिले में जून अंत तक प्री मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। आईआईटी बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन हीट वेब व तपिश बरकरार रहेगी।
ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लू भी चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून देर से केरल पहुंचा है। इसका पूर्वांचल और बनारस तक रहेगा। जून अंत तक प्री मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है, फिर मानसूनी बारिश शुरू होगी। अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन

अगर बारिश हुई तो आम की फसलों को फायदा होगा। सब्जियों की पैदावार भी अच्छी हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के बनारस तक पहुंचने में देरी होगी। केरल मानसून पहुंच चुका है। अब समुद्र तटीय इलाकों में बारिश होगी। मैदानी क्षेत्रों में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून सक्रिय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें