फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में नम पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ा, झमाझम बारिश के आसार

Mon, 12 Sep 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में रविवार देर शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नम पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ने से मौसम खुशनुमा हो गया है। रविवार रात से ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली है वहीं बारिश के भी आसार हैं। सोमवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छुपा है। सुबह नौ बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।  

विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से जिस तरह से तेज धूप और उमस हो रही है उससे गर्मी भी अधिक लग रही है। इस बीच रविवार देर शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच सोमवार को भी सुबह से ही तेज हवा चल रही है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश का ही असर है कि मैदानी भागों में हवा में नमी बढ़ गई है। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और रुक रुक कर बूंदाबांदी की सम्भावना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें