वाराणसी में दो दिन से रुक रुककर बारिश के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला बदला लगा। सुबह से नम पुरवा हवा चलने, बादल छाए रहने की वजह से मौसम खुशनुमा तो हो गया है लेकिन बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। पिछले दो तीन दिन से शाम को बारिश तो दिन में तेज धूप हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। इधर अन्य दिनों की तरह गुरुवार को सुबह हवा में नमी अधिक देखने को मिली। बीएचयू में मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव के अनुसार जिस तरह का मौसम बना हुआ है उसके अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक रुक रुककर बारिश होते रहने और तापमान में कमी के भी आसार हैं।