यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड लगने लगी है। वाराणसी की अगर बात करें तो यहां भी मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर है। तापमान में गिरावट लगातार जारी है। पिछले एक दिन में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने भी सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं जिसमें जम्मू-कश्मीर में बादलों का झुंड देखने को मिल रहा है। जो दक्षिण की तरफ बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो इसका असर वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल पर हो सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।