फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Varanasi: वाराणसी में अब कंपाने लगी ठंड, हवा में नमी बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sun, 20 Nov 2022 08:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक सप्ताह पहले जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था वो भी कम होते होते 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रविवार सुबह से ही हम हवाएं चलने से ठंड अधिक महसूस हो रही है,हलाकि धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है।
विज्ञापन
वाराणसी में ठंड व गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड की लहर अब तेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। जहां हवा में नमी बढ़ी है वही पारा भी दिन प्रतिदिन लुढ़कता जा रहा है। यही कारण है कि सुबह-रात में ठंड ज्यादा बढ़ गई है। घरों में गर्म कपड़े भी सबके निकल गए हैं। एक सप्ताह पहले जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था वो भी कम होते होते 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रविवार सुबह से ही हम हवाएं चलने से ठंड अधिक महसूस हो रही है,हलाकि धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें