फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में नम हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही जारी, उमस में इजाफा, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में  सोमवार सुबह कड़ाके की धूप निकली 10 बजे के बाद फिर से हल्के बादल छा गए। धूप-छांव के बीच उमस में इजाफा हुआ है। अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में बादलों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला है। हालांकि पिछले दो दिन से नम पुरवा हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है कि लोगों को राहत मिले। सोमवार सुबह कड़ाके की धूप निकली 10 बजे के बाद फिर से हल्के बादल छा गए। धूप-छांव के बीच उमस में इजाफा हुआ है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुातबिक, अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इधर, रविवार को सुबह मौसम साफ होने के बाद दिन में धूप थोड़ी तीखी रही, इस वजह से गर्मी भी लग रही थी। दोपहर बाद बादल छाए रहे और थोड़ी हवा भी चली लेकिन बारिश नहीं हुई।

इस बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार का तापमान 34.6 रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 27.2 से कम होकर 26.6 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून का टर्फ अभी दक्षिण की ओर है, इस वजह से अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। छह जुलाई के बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें