फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: वाराणसी में 12वीं तक के सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद, कोहरे और नम हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 02 Jan 2023 06:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शीतलहर को देखते हुए वाराणसी में पांच जनवरी तक 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इस बाबत आदेश जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जारी किया।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में स्कूल पहुंचे बच्चे। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2023 के पहले ही दिन रविवार को पारा इतना अधिक लुढ़का कि लोगों की कंपकंपी छूट गई। कड़ाके की ठंड के कारण वाराणसी में नर्सरी से 12वीं तक के समस्त विद्यालय पांच जनवरी तक बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने इस बाबत सोमवार दोपहर बाद आदेश जारी कर दिया गया। इससे पहले 8वीं कक्षा तक स्कूलों को चार जनवरी तक बंद करने का आदेश आया था।

विज्ञापन


गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों को पांच जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यूपी बोर्ड के साथ ही मदरसा, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें