फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में बढ़ी ठंड, घूमने का है प्लान तो बैग में रख लें वुलन्स, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

Fri, 18 Nov 2022 09:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।  शुक्रवार को भी सुबह से अन्य दिनों की तुलना में हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। जहां सुबह मौसम साफ रह रहा है वहीं पछुआ हवाओं के चलने के कारण सुबह और रात में ठंड भी अधिक लग रही है। दिन में थोड़ी सी धूप होने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।  शुक्रवार को भी सुबह से अन्य दिनों की तुलना में हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर कोहरे की दस्तक भी होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें