फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी, इस सप्ताह के अंत में मानसून आने के आसार

Thu, 23 Jun 2022 11:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में तेज धूप से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई। वाराणसी में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान है। हालांकि तापमान अभी भी 39-40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उमस बढ़ने की वजह हवा का नम होना है। हवा नम होती है तो उमस बढ़ती ही है। इसलिए लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। गुरुवार सुबह से सूरज के तेवर में तल्खी है। वहीं हवा बेहद हल्की-हल्की बह रही है। जो गर्मी से राहत देने के लिए नाकाफी है।  

अब हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है।  बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक तक मानसून के जिले में दस्तक की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें